way to world

Saturday, October 11, 2008

हम कहाँ जा रहे हैं

हम कहाँ जा रहे हैं......यह हमें क्या हो गया है.....कोई किसी को कुछ नहीं समझता.....बस एक दूसरे को यूँ ही गिराने में लगे हैं। इससे किसी को कुछ नहीं मिलने वाला। आज हमें यह चाहिए की हम सभी एक दूसरे की मदद करें और सब मिलकर आगे बढ़ें। समय बहुत ख़राब है, हमें पुराने लोगों से अनुभव लेना चाहिए, अच्छी सीख लेनी चाहिए, लेकिन पता नहीं क्यो ऐसा नहीं हो रहा है, हम सब यूँ ही दौडे जा रहें हैं। पता नहीं कहाँ जाकर रुकेंगे।

हमें इतना भी ज्यादा नहीं चाहिए की उसे सँभालने में ही समय ख़राब हो जाए और हम चैन से सो भी नहीं पाएं। आज हमारे आसपास जाने कितने ही ऐसे लोग हैं, जो अपनी प्रापर्टी सँभालने में नींद गवां चुके हैं। हमें ऐसा नहीं होना है, हमें आगे बढ़ना है और बढ़ते ही रहना है.....

आपका पत्रकार...

Sunday, September 21, 2008

देश पर परचम लहराने की तैयारी

नईदुनिया के दिल्ली एडिशन की लांचिंग कोई सामान्य बात नहीं होगी, देश के प्रमुख हिन्दी अख़बारों में नईदुनिया का नाम शुमार है। ऐसे में इस अख़बार का दिल्ली से प्रकाशन होने की सबसे ज्यादा खुशी उन्हें होगी, जो हिन्दी का बेहतर अख़बार पढ़ना पसंद करते हैं। इस अख़बार से जुड़े सभी कर्मचारियों को ख़ुद पर गर्व होना चाहिए क्योंकि वे एक अच्छे ग्रुप के sath जुड़ गए हैं। अब दिल्ली और आसपास के लोगों को अच्छा साफ़ सुथरा अख़बार पढने को मिलेगा.

Saturday, September 20, 2008

Yeh Ho kya raha hai

aएपी सभी को पत्रकार का नमस्कार,
जनाब यह हो क्या रहा है, इंदौर शहर में मीडिया के हालात कैसे हो गए हैं, हर कोई को फ़ोन करके और समस करके पूछा जा रहा क्या आप हमारे यहाँ नौकरी करेंगे। आपको वहां कितने मिलते हैं हम आपको इतने दे देंगे। आप तो बस हमारे यहाँ आ जाइये, आपको ये मिलेगा वोह मिलेगा। सुबह वाले अख़बार तो ठीक हैं शाम के अख़बार में भी येही हो रहा है। कई सारे कर्मचारी परेशान हैं की वो जायें तो जायें कहाँ। परेशानी है वेतन की, यदि वोही अख़बार मालिक वेतन बढ़ा दे तो कोई अच्छा कर्मचारी कहीं क्यों जाएगा। मेरे मित्रों सभी यह तय कर लें की अच्छा काम करें और अच्छा वेतन प्राप्त करें और इसके लिए डटकर मेहनत करें ताकि अख़बार मालिक स्वयं आपका वेतन बढ़ाने को मजबूर हो जाए।

फिर मिलेंगे.......