way to world

Sunday, September 6, 2009

मैंने जो सोचा वह लिखा

मैं जो लिख रहा हूं वह शायद सभी को खुश भी कर दे और आश्चर्य में भी डाल दे। आज देश में हिन्दी को लेकर जो क्रांति आई है वह तीन साल पहले तक न किसी ने सोची थी और ना ही कोई ऐसा सोच सकता था, लेकिन आज माइक्रोसॉफ्ट भी यह जान चुका है कि भारत में व्यापार करना है तो हिन्दी सपोर्टिंग सॉफ्टवेयर देना होंगे।

मैं जो देख रहा हूं, देश में हिन्दी के न्यूज चैनल्स, हिन्दी की साइटें और हिन्दी में लिखे जाने वाले ब्लॉग्स के अलावा हिन्दी में ई-मेल करने का चलन दिनों दिन बड़ रहा है। हमारे लिए यह अच्छी बात है कि हमारे देश हिन्दुस्तां में हिन्दी का चलन दिनों दिन बड़ रहा है।

यह बात अलग है कि आज की नई पीढी को हिन्दी कम ही समझ में आती है। लेकिन उन्हें भी जब लगता है कि हिन्दी का पर्याप्त ज्ञान हुए बिना सभी से कम्यूनिकेशन आसानी से नहीं किया जा सकता, तो फिर वे हिन्दी की ओर आकर्षित होते हैं।

मेरी यही दुआ है कि हिन्दी और आगे जाती जाए.......

धन्यवाद
नई सरकार

Thursday, February 19, 2009

वे ख़ुद हादसों को न्यौता देते हैं...

थोड़े दिन पहले मैं और परिवर शिर्डी गया था, वहां से हम नाशिक के पास त्रियम्ब्केश्वर के दर्शन करने निकल गए। एमपी की सीमा पार करते ही जो हमने देखा दिल खुश हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने अपने स्लोगन में लिखा है, "समृद्धि की ओर ले जाती हैं सड़कें" और ऐसा ही हमें वहां दिखा। जगह जगह रोड के साइड में संकेतक हैं, कोई भी रास्ता भटक नहीं सकता। रात का सफर बिना स्ट्रीट लाईट के भी आसानी से कट सकता है, रोड पर इतने सारे रेडियम चिपके हैं की आपको जरा भी परेशानी नहीं हो सकती। हाइवे पर लाईटिंग भी जोरदार है. रोड पर गड्ढे की बात तो दूर, थीचरे भी नहीं हैं, मैं पुरे दावे के साथ तो नहीं कह सकता लेकिन हाँ महाराष्ट्र का रोड मैनेजमेंट अच्छा है।

मध्य प्रदेश मैं प्रवेश करते ही हमें अहसास हो गया की यहाँ अभी योजना पर काम ही चल रहा है।
यह यात्रा अच्छी थी अब आगे की बात करते हैं.....



उज्जैन से इंदौर के रास्ते मैं आपको कहीं भी लाईटिंग नहीं नज़र आएगी, क्योंकि एमपी में अभी बिजली की कमी है, रोड पर रेडियम भी नहीं है, ऐसे में कैसे हम उम्मीद कर सकते हैं ही हादसे नहीं होंगे। फिर भी हम इस बात पर गर्व कर सकते हैं की आज का दिन तो हादसे बिना निकल गया।

धन्यवाद
फिर मिलेंगे चलते चलते