way to world

Saturday, October 11, 2008

हम कहाँ जा रहे हैं

हम कहाँ जा रहे हैं......यह हमें क्या हो गया है.....कोई किसी को कुछ नहीं समझता.....बस एक दूसरे को यूँ ही गिराने में लगे हैं। इससे किसी को कुछ नहीं मिलने वाला। आज हमें यह चाहिए की हम सभी एक दूसरे की मदद करें और सब मिलकर आगे बढ़ें। समय बहुत ख़राब है, हमें पुराने लोगों से अनुभव लेना चाहिए, अच्छी सीख लेनी चाहिए, लेकिन पता नहीं क्यो ऐसा नहीं हो रहा है, हम सब यूँ ही दौडे जा रहें हैं। पता नहीं कहाँ जाकर रुकेंगे।

हमें इतना भी ज्यादा नहीं चाहिए की उसे सँभालने में ही समय ख़राब हो जाए और हम चैन से सो भी नहीं पाएं। आज हमारे आसपास जाने कितने ही ऐसे लोग हैं, जो अपनी प्रापर्टी सँभालने में नींद गवां चुके हैं। हमें ऐसा नहीं होना है, हमें आगे बढ़ना है और बढ़ते ही रहना है.....

आपका पत्रकार...