way to world

Thursday, February 19, 2009

वे ख़ुद हादसों को न्यौता देते हैं...

थोड़े दिन पहले मैं और परिवर शिर्डी गया था, वहां से हम नाशिक के पास त्रियम्ब्केश्वर के दर्शन करने निकल गए। एमपी की सीमा पार करते ही जो हमने देखा दिल खुश हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने अपने स्लोगन में लिखा है, "समृद्धि की ओर ले जाती हैं सड़कें" और ऐसा ही हमें वहां दिखा। जगह जगह रोड के साइड में संकेतक हैं, कोई भी रास्ता भटक नहीं सकता। रात का सफर बिना स्ट्रीट लाईट के भी आसानी से कट सकता है, रोड पर इतने सारे रेडियम चिपके हैं की आपको जरा भी परेशानी नहीं हो सकती। हाइवे पर लाईटिंग भी जोरदार है. रोड पर गड्ढे की बात तो दूर, थीचरे भी नहीं हैं, मैं पुरे दावे के साथ तो नहीं कह सकता लेकिन हाँ महाराष्ट्र का रोड मैनेजमेंट अच्छा है।

मध्य प्रदेश मैं प्रवेश करते ही हमें अहसास हो गया की यहाँ अभी योजना पर काम ही चल रहा है।
यह यात्रा अच्छी थी अब आगे की बात करते हैं.....



उज्जैन से इंदौर के रास्ते मैं आपको कहीं भी लाईटिंग नहीं नज़र आएगी, क्योंकि एमपी में अभी बिजली की कमी है, रोड पर रेडियम भी नहीं है, ऐसे में कैसे हम उम्मीद कर सकते हैं ही हादसे नहीं होंगे। फिर भी हम इस बात पर गर्व कर सकते हैं की आज का दिन तो हादसे बिना निकल गया।

धन्यवाद
फिर मिलेंगे चलते चलते

No comments: